Shinzo Abe Shot: पूर्व प्रधानमंत्री आबे को गोली मारी, अस्पताल ले जाते वक्त नहीं चल रही थी सांसे
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। …
टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर देश के पश्चिमी हिस्से में चुनाव प्रचार के एक कार्यक्रम में भाषण के दौरान शुक्रवार को गोली चलायी गयी। गंभीर रूप से घायल आबे को विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उस समय उनकी सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। स्थानीय दमकल विभाग के अधिकारी मकोतो मोरिमोतो ने बताया कि आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा या या सीपीए हुआ।
मोरिमोतो के अनुसार, इसका मतलब है कि विमान से एक प्रांतीय अस्पताल तक ले जाते समय आबे की सांस नहीं चल रही थी और हृदय गति रुक गयी थी। मुख्य कैबिनेट मंत्री हिरोकाजू मात्सुनो ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने नारा में घटनास्थल से एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया है। सरकारी प्रसारणकर्ता ‘एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें आबे को सड़क पर गिरते हुए और कई सुरक्षाकर्मियों को उनकी ओर भागते हुए देखा जा सकता है। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था और उनका खून बह रहा था।
ये भी पढ़ें:- इटावा: जयमाला के लिए स्टेज पर पहुंची दुल्हन के उड़े होश, बोली- हुआ धोखा…
