‘भाभीजी घर पर हैं’ के सेट से हल्द्वानी पहुंची अम्मा जी, खूब जमाया रंग… देखें VIDEO
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपनी बेजोड़ कॉमेडी के लिए मशहूर ‘भाभीजी घर पर हैं’ धारावाहिक की अहम किरदार सोमा राठौड़ यानि अम्माजी ने मोटापे को लेकर खुलकर अपने दिल की बात कही। हल्द्वानी में अमृत विचार अखबार के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित आगाज कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची सोमा राठौर ने बताया कि जहां खड़ी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। अपनी बेजोड़ कॉमेडी के लिए मशहूर ‘भाभीजी घर पर हैं’ धारावाहिक की अहम किरदार सोमा राठौड़ यानि अम्माजी ने मोटापे को लेकर खुलकर अपने दिल की बात कही। हल्द्वानी में अमृत विचार अखबार के प्रथम स्थापना दिवस पर आयोजित आगाज कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची सोमा राठौर ने बताया कि जहां खड़ी हो जाती हूं वहीं लोगों की हंसी निकल जाती है। वैसे भी लोग मोटे लोगों का मजाक बनाते हैं। इसलिए कॉमेडी करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

सोमा राठौड़ ने कहा कि उन्होंने लोगों के मजाक को ही हंसी में बदल दिया है। सबकी अपनी अपनी पर्सनेलिटी होती है। सबको भगवान ने अलग बनाया है। पतलों की कदर ही इसलिए है कि मोटे लोग हैं। मोटे लोग कभी भी अपने को बुरा न समझे। मोटापे पर दुख नहीं बल्कि गर्व करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पहली बार हल्द्वानी आई हैं, आगे भी अवसर मिलेगा तो लोगों के चेहरों पर हंसी लाने के लिए हल्द्वानी जरुर आएंगी।
देखें VIDEO: भाभी जी घर पर हैं के सेट से हल्द्वानी पहुंची अम्माजी, खूब जमाया रंग
बताते चलें कि लापतागंज, प्यार में थोड़ा ट्विस्ट, जीजाजी छत पर हैं जैसे धारावाहिकों में अपनी परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग का जलवा बिखेर चुकी सोमा राठोड़ इन दिनों टीवी शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। अम्माजी शो में मनमोहन तिवारी की मां का रोल बखूबी निभा रही हैं।
