बरेली: PM Modi और नूपुर शर्मा पर विवादास्पद टिप्पणी का वीडियो वायरल, पुलिस कर रही आरोपी डॉक्टर से पूछताछ
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान बरेली पुलिस ने लिया है। दरअसल, पीएम्न नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने और बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सर कलम करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर …
बरेली, अमृत विचार। सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसका संज्ञान बरेली पुलिस ने लिया है। दरअसल, पीएम्न नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने और बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का सर कलम करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर यह वीडियो अपलोड किया है। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।
क्या है वायरल वीडियो में ?
बता दें, कि वायरल वीडियो में एक मोबाइल फोन दिखाई दे रहा है। जिसमें डॉक्टर परवेज नाम का एक कॉनटेक्ट दिखाई दे रहा है। इसके बाद इसी नाम के कॉनटेक्ट का व्हाट्सएस स्टेटस दिखाया गया है। जिसमें शुरूआत में एक मौलाना दिखाई दे रहे। तकरीबन तीन सेकेंड बाद स्क्रीन बदल जाती है। दूसरी स्क्रीन पर अरबी भाषा की एक लाइन लिखी दिख रही है और बैक ग्राउंड से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी से निष्काषित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है।
क्या कहना है पुलिस का ?
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय योगी सेना के हिमांशु पटेल ने ट्वीट करके पुलिस से शिकायत की है। वहीं, बरेली पुलिस का कहना है कि थाना फरीदपुर पर अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरेली के एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मीडिया को बताया कि डॉक्टर के मोबाइल फोन में ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। लेकिन ये बताया जा रहा है कि उनके मोबाइल में इस प्रकार का कोई वीडियो था। इसकी सघनता से जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें : बरेली: अफसर लोगों को दिग्भ्रमित कर जबरन जुड़वा रहे नाला
