वाई एस विजयालक्ष्मी ने वाईएसआरसीपी मानद अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश में सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की आतंरिक राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प मोड़ आया जब मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की मां वाई एस विजयालक्ष्मी ने पार्टी के मानद अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। गुंटूर जिले में पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन भारी संख्या में …
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश में सत्तारुढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की आतंरिक राजनीति में शुक्रवार को एक दिलचस्प मोड़ आया जब मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की मां वाई एस विजयालक्ष्मी ने पार्टी के मानद अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की घोषणा की। गुंटूर जिले में पार्टी के दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन भारी संख्या में भीड़ को संबोधित करते हुए विजयालक्ष्मी ने भावुक होते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी और मानद अध्यक्ष पद से हटने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा,“ अब मैं अपनी बेटी वाई एस शर्मिला का समर्थन करुंगी जिसने तेलंगाना में राजनीतिक पार्टी बनाई है।” उन्होंने जब यह घोषणा की तो उपस्थित भीड़ ने इससे असहमति जताते हुए ‘ना’ के नारे लगाये। उन्होंने लोगों से वाईएसआरसीपी छोड़ने के लिए उन्हें माफ करने की अपील की। विजयालक्ष्मी के मानद अध्यक्ष पद छोड़ने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री एवं वाईएसआरसीपी अध्यक्ष रेड्डी ने उन्हें गले लगाकर उनके फैसले की सराहना की।
यह भी पढ़ें- नहीं रहे शिंजो आबे: PM Modi का जापानी दोस्त जो हिंदुस्तान से बेहद इश्क करता था
