असहिष्णुता को बढ़ावा देना समाज के लिए ठीक नहींः राम गोपाल वर्मा
मुबंई। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने जोर देते हुए कहा है कि असहिष्णुता को बढ़ावा देना समाज के लिए ठीक नहीं है। फिल्म निर्देशक का यह बयान तब सामने आया है, जब कुछ दिनों पहले लीना मणिमेकलाई ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को शेयर किया थी। पोस्टर में देवी ‘काली’ को सिगरेट …
मुबंई। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने जोर देते हुए कहा है कि असहिष्णुता को बढ़ावा देना समाज के लिए ठीक नहीं है। फिल्म निर्देशक का यह बयान तब सामने आया है, जब कुछ दिनों पहले लीना मणिमेकलाई ने एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘काली’ के पोस्टर को शेयर किया थी।
पोस्टर में देवी ‘काली’ को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था और इसपर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने एक टेलीविजन चैनल के सम्मेलन में देवी पर विवादित टिप्पणी की थी।
‘काली’ के पोस्टर के बारे में पूछे जाने पर श्री वर्मा ने गुरुवार को एक बातचीत के दौरान कहा, ”मैंने इसे फॉलो नहीं किया है और मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। सामान्य तौर पर, समाज में बहुत अधिक ‘असहिष्णुता’ बढ़ रही है जो मुझे लगता है कि ठीक नहीं है।”
पोस्टर विवाद को लेकर लीना और मोइत्रा को एक समुदाय की भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के लिए निंदा का सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है।
फिल्म निर्माता लीना द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए पोस्टर में हिंदू देवी को धूम्रपान करते दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे कानूनी मुद्दे का हवाला देते हुए माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट से हटा लिया गया।
टीएमसी नेता ने देवी पर ‘मांस खाने और शराब पीने’ की टिप्पणी की थी, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने गुरुवार को लीना और टीएमसी सांसद के खिलाफ यहां संसद मार्ग थाने में कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कराया। इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ‘काली’ पोस्टर के संबंध में एक मामला दर्ज किया था।
पढ़ेंफिल्म ‘काली’ के आपत्तिजनक पोस्टर पर बढ़ा विवाद, डायरेक्टर Leena Manimekalai के खिलाफ FIR दर्ज
