शरीर सौष्ठव में इफराज खान बने मिस्टर रामपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। राजीव गांधी बॉडी बिल्डिंग क्लब के तत्वावधान में हुई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में इफराज खान मिस्टर रामपुर बने जबकि, मुरादाबाद के नदीम मसल्स मैन और शाहबाद खां बेस्ट पोजर बने। कार्यक्रम में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। विजयी प्रतियोगियों को सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने पुरस्कार वितरण किए। अर्जुन अवॉर्डी सीओ …

रामपुर, अमृत विचार। राजीव गांधी बॉडी बिल्डिंग क्लब के तत्वावधान में हुई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में इफराज खान मिस्टर रामपुर बने जबकि, मुरादाबाद के नदीम मसल्स मैन और शाहबाद खां बेस्ट पोजर बने। कार्यक्रम में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। विजयी प्रतियोगियों को सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने पुरस्कार वितरण किए। अर्जुन अवॉर्डी सीओ सिटी अनुज चौधरी ने भी विजेताओं की हौसला अफजाई की।

  • हसीन मैरिज लान में आयोजित प्रतियोगिता में जुटी भारी भीड़
  • नशे की लत छोड़कर खेलों में भविष्य बनाएं युवा : धनश्याम

कार्यक्रम में मिस्टर जूनियर रामपुर 55 से 60 किलोग्राम की प्रतियोगिता में मानवीय सिंह मिलक ने प्रतियोगिता जीती। मिस्टर रामपुर सीनियर में इफ़राज़ खान निवासी मोहल्ला नालापार ने प्रतियोगिता जीती। मिस्टर यूपी फिजिक्स मोहम्मद वकार एडिशन फिटनेस जिम मेरठ ने मिस्टर यूपी फिजिक्स की प्रतियोगिता जीती। मसल्स मैन यूपी में मुरादाबाद के नदीम ने बाजी मारी। यूपी बेस्ट पोजर शाहबाज खान रहे।

निर्णायक मंडल में रजा अली खान ,फारुख अली खान, नूर मियां आदि ने सभी बॉडी बिल्डरों का परीक्षण किया। जूनियर, द्वितीय, तृतीय, सीनियर द्वितीय, तृतीय के युवाओं द्वारा उन्हें भी इनाम देकर उनका हौंसला अफजाई की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घनश्याम सिंह लोधी द्वारा मिस्टर यूपी और मिस्टर यूपी को शील्ड देकर सम्मानित किया और भविष्य में देश विदेश में जाकर रामपुर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई। कहा आज युवा वर्ग जिस तरह से नशे की लत में लगा हुआ है उससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है आप लोग से मैं उम्मीद करूंगा कि आप अपने जीवन में रोज कसरत करें और स्वस्थ रहें।

सांसद ने कहा कि नशे ने देश के नौजवानों को बिगाड़ कर रख दिया है और तनाव जीवन को बर्बाद कर रहा है। कार्यक्रम में रोहित रस्तोगी, शमी खान, दिनेश सागर, रेहान जमीर ,शाहिद खान, हनी ,अलीम अंसारी, शानू खान, नवाब पहलवान गुड्डू खान, नाहिद, फैजान खान ,वसीम खान ,रजी खान, वसीम खान, रेहान खान, शेखावत खान ,नदीम मियां ,शाहिद खान, आरिफ खान, नईम खान, जफर खान, रोहित रस्तोगी, शेखावत खान, शानू खान आदि शामिल हुए।

अर्जुन अवॉर्डी सीओ अनुज चौधरी ने सुनाए अनुभव
विशिष्ट अतिथि अर्जुन अवॉर्डी सीओ सिटी अनुज चौधरी ने कहा कि मैं परिश्रम के दौर से गुजरा हूं तभी मैंने एशिया कामनवेल्थ में 2010 में भाग लिया और जीत हासिल की। जीतना कोई बड़ी बात नहीं होती है बड़ी बात कठिन परिश्रम होता है जो प्रत्येक दिन करना पड़ता है। शरीर सौष्ठव, खेल, शिक्षा आदि को अपना मकसद बनाएं। कहा कि अपने जीवन में अच्छी चीजों को शामिल करें, अच्छे लोगों को शामिल करें। बुरी बाजी आदमी की जिंदगी और परिवार को समाप्त कर देती है। हसीन मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में इससे पहले शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता का उद्घाटन कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अरशद अली खां उर्फ गुड्डू ने किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के सह-संयोजक महेश कुमार सागर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक राजीव गांधी बॉडी बिल्डर्स क्लब के संचालक ने सभी का आभार जताया।

यह रहे शरीर सौष्ठव के विजेता प्रतियोगी
मिस्टर रामपुर सीनियर वर्ग में – इफ़राज़ खान
मिस्टर रामपुर जूनियर वर्ग में- मानवीय सिंह
यूपी मिस्टर यूपी फिजिक्स- मोहम्मद वकार
यूपी बेस्ट पोजर- शाहबाज खान
बेस्ट मस्कूलर यूपी बॉडी- नदीम मुरादाबाद

ये भी पढ़ें:- संभल: मर्दानी बनी बेटी ने पिता के घर में घुसे बदमाश को दबोचा, ग्रामीणों ने धुना

संबंधित समाचार