अक्षय कुमार ने लंदन में शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, सामने आया लुक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज हाल ही में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गयी। एक्टर ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। इस फिल्म के सेट से एक …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। अक्षय की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज हाल ही में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नकार दी गयी।
एक्टर ने अपनी नयी फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है। इस फिल्म के सेट से एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें अक्षय सिख के गेट अप में नजर आ रहे हैं। उनके सिर पर पगड़ी है, आंखों पर चश्मा, बड़ी-बड़ी दाढी लगाए वह खेतों में खड़े नजर आ रहे हैं।
IT'S OFFICIAL… AKSHAY KUMAR – POOJA ENTERTAINMENT REUNITE… #AkshayKumar joins hands with #PoojaEntertainment [#VashuBhagnani] yet again… Filming begins in #London… Directed by #TinuSureshDesai [#Rustom]… #FirstLook… pic.twitter.com/rOb0tIUpd6
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 8, 2022
कहा जा रहा है कि यह फिल्म कोल माइन रेस्क्यू पर आधारित हैl यह फिल्म माइनिंग इंजीनियर जसवंत सिंह गिल के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने रानीगंज कोल फील्ड में 1989 में फंसे 64 खान मजदूरों की जान बचाई थी।
एक्टर उन्हीं की भूमिका निभा रहे हैं। अक्षय की इस फिल्म का नाम ‘कैप्सूल गिल’ बताया जा रहा है। एक्टर की इस फिल्म का निर्माण वासू भगनानी और जैकी भगनानी कर रहे हैंl वहीं फिल्म का निर्देशन टीनू सुरेश देसाई कर रहे हैं।
पढ़ें-Alia Bhatt ने पूरी की ‘Heart of Stone’ की शूटिंग, पोस्ट शेयर कर जाहिर किया प्यार
