India vs Zimbabwe : वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, सामने आया मैच का पूरा शेड्यूल!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18, 20 और 22 अगस्त को ये मुकाबले खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई इस दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेज सकता है, जिसमें कुछ सीनियर खिलाड़ी भी हो सकते हैं। जिम्बाब्वे के …
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 18, 20 और 22 अगस्त को ये मुकाबले खेले जा सकते हैं। बीसीसीआई इस दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम भेज सकता है, जिसमें कुछ सीनियर खिलाड़ी भी हो सकते हैं।
जिम्बाब्वे के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने कहा, ‘भारत के खिलाफ सीरीज जिम्बाब्वे में क्रिकेट बिरादरी के लिए एक बड़ा अवसर है। यह सीरीज इस खेल को खेलने के लिए युवा पीढ़ी के बीच बहुत रुचि पैदा करेगा। कुल मिलाकर जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए सीरीज बहुत अच्छी रहेगी।
भारतीय टीम छह सालों बाद जिम्बाब्वे का करेगी दौरा
पिछली बार एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम इंडिया 2016 के जून-जुलाई में तीन एकदिवसीय और इतने ही टी20 मैच के लिए जिम्बाब्वे गई थी। इस बार के दौरे में टी20 मैचों की सीरीज का आयोजन नहीं होगा और केवल वनडे सीरीज ही खेली जाएगी।
भारत का जिम्बाब्वे दौरा (संभावित शेड्यूल)
- पहला वनडे – 18 अगस्त
- दूसरा वनडे – 20 अगस्त
- तीसरा वनडे – 22 अगस्त
ये भी पढ़ें : IND vs ENG : एजबेस्टन टेस्ट के दौरान भारतीय फैंस पर नस्लीय टिप्पणी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
