अलीगढ़: एमएलसी ऋषिपाल समेत नौ लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी, जानें मामला
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष व एमएलसी ऋषिपाल सिंह व उनके पुत्र समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट के एक मामले कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुई हैं। यह वारंट जिले के अतरौली के भाजपा नेता के भतीजों के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में दूसरी बार जारी की गई हैं। …
अलीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के जिलाध्यक्ष व एमएलसी ऋषिपाल सिंह व उनके पुत्र समेत नौ लोगों के खिलाफ मारपीट के एक मामले कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी हुई हैं। यह वारंट जिले के अतरौली के भाजपा नेता के भतीजों के साथ घर में घुसकर मारपीट के मामले में दूसरी बार जारी की गई हैं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट अतरौली की कोर्ट ने भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सभी आरोपियों को 18 जुलाई कोर्ट में पेश होने की तिथि नियत की गई है। वहीं दूसरी तरफ वादी पक्ष की ओर से अदालत में अर्जी दी गई है कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किया जाए।
बता दें कि अतरौली के भाजपा नेता अतुल गुप्ता के नाबालिग भजीतों यश गुप्ता व रिषभ गुप्ता को पीटने का यह मामला 11 जुलाई 2018 का है। दोनों मोहल्ला मुगलान में अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसी दौरान युवकों ने फोन करके अपने 8-10 लोगों को वहां बुला लिया। इन्होंने यश और रिषभ को लाठी डंडों से घर में घुसकर पीटा। उनकों गंभीर चोटें आई थीं।
इस घटना में ऋषीपाल सिंह, प्रशांत, बिट्टू, बबलू, गौरव शर्मा, श्याम सुंदर भारद्वाज, ऋषिपाल सिंह के दो बेटे तपेश उर्फ विवेक चौधरी व विभांशु और विष्णु के नाम सामने आए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि उनकी थाने में सुनवाई नहीं हुई। इसकी अधिकारियों से शिकायत हुई। तब जाकर मुकदमा दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार
