बाराबंकी: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात युवक का शव, छानबीन में जुटी पुलिस
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करन्धा के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़़क किनारे तालाब के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी है। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुधीयमऊ व करंधा के बीच सड़क किनारे भटटा तालाब के …
बाराबंकी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करन्धा के पास एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में सड़़क किनारे तालाब के पास मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकी है।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुधीयमऊ व करंधा के बीच सड़क किनारे भटटा तालाब के पास एक 30 वर्ष युवक का शव शुक्रवार की रात में ग्रामीणों ने पड़ा हुआ देखा। मृतक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस संबंध में कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक टीशर्ट व कच्छा पहने हुए है, पहचान नहीं हो सकी है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
पढ़ें-अयोध्या: जुगाड़ के भवनों में चल रहे करीब तीन हजार आंगनबाड़ी केंद्र
