बुलंदशहर: जमीनी विवाद में देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, खेत में दफनाया शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरैना से हत्या का मामला सामने आया हैं। बता दें कि गांव कुरैना में जमीन के विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को खेत में दबा दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी …

बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव कुरैना से हत्या का मामला सामने आया हैं। बता दें कि गांव कुरैना में जमीन के विवाद को लेकर एक देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर दी और हत्या के बाद शव को खेत में दबा दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते देवर ने अपनी भाभी सीमा की गला काटकर हत्या कर दी है। आरोपित देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी देदे कि थाना क्षेत्र के गांव कुरैना निवासी 45 साल की सीमा की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी सीमा के पति मान सिंह की मृत्यु करीब 2 वर्ष पहले हो चुकी है। इनकी कोई संतान नहीं थी। पति की मृत्यु के बाद घर पर अपना अकेले गुजारा कर रही थी। जब दो दिन पहले सीमा लापता हो गई थी। तब मायके पक्ष के लोगों लापता होने की सूचना थाने में दी थी जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को हत्यारे देवर को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

खेत से बरामद किया शव

मृतका सीमा का शव पुलिस ने खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले को लेकर बताया की आरोपी ने गला काटकर हत्या करके शव को छुपा दिया था। जिसके बाद शव को बरामद कर पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना को लेकर थाना प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर देवर ने अपनी भाभी सीमा की गला काटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या को लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

पढ़ें-इटावा: मंदिर के पुजारी गला काटकर हत्या, इलाके में सनसनी

संबंधित समाचार