बुलंदशहर : कांग्रेस नेता को जान से मारने की धमकी, विधानसभा का लड़ चुकी हैं चुनाव
बुलंदशहर, अमृत विचार। कांग्रेस की नेता पूनम पंडित को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी हैं। पूनम कांग्रेस के टिकट पर स्याना विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। कांग्रेस नेता ने इस संबंध में एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी कांधला का बताया जा …
बुलंदशहर, अमृत विचार। कांग्रेस की नेता पूनम पंडित को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गयी हैं। पूनम कांग्रेस के टिकट पर स्याना विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
कांग्रेस नेता ने इस संबंध में एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी कांधला का बताया जा रहा है।
सिकंदराबाद के गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित ने एसपी सिटी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह स्याना विधानसभा सीट से बीते विधान सभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रही हैं और वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
उन्होंने बताया कि दो दिन से उनके फोन पर एक अज्ञात नंबर से कई बार कॉल आ चुकी है। आरोपी अपने आपको को कांधला निवासी नौशाद बता रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि वह उनकी हत्या कर देगा। साथ ही ज्यादा बोलने पर जुबान काटने की भी धमकी दे रहा है।
जब वह एसपी सिटी से शिकायत करने के लिए पहुंचीं तो भी आरोपी ने उन्हें फोन किया। जिस पर उन्होंने एसपी सिटी से आरोपी की बात कराई। आरोपी ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित कांग्रेस नेता ने आरोपी से अपनी जान को खतरा जताया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने सिकंदराबाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें –शिंजो आबे की हत्या के बाद सिंगापुर के प्रधानमंत्री को फेसबुक पर मिली धमकी, आरोपी गिरफ्तार
