अयोध्या: चौपाल से पूर्व ग्रामवासियों ने लल्लू सिंह का किया स्वागत, सांसद ने योजनाओं का किया बखान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा की आधा दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में चौपाल लगायी। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल से पूर्व ग्रामवासियों ने सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया। लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल …

अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा की आधा दर्जन से अधिक ग्राम सभाओं में चौपाल लगायी। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। चौपाल से पूर्व ग्रामवासियों ने सांसद लल्लू सिंह का स्वागत किया।

लल्लू सिंह ने कहा कि सरकार एक बेहतर विजन के साथ विकास के प्लान को धरातल पर उतार रही है। डबल इंजन की सरकार आम आदमी की अपेक्षाओं पर शत प्रतिशत खरी उतरी है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश का नेतृत्व आज पथ प्रदर्शक की भूमिका में है। अयोध्या का विकास केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है।

इसके लिए योजनाओं की श्रृंखलाएं प्रदान की गयी है। अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट की सौगात अयोध्या को मिल रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अयोध्या के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को वैश्विक मानकों के अनुरुप सुविधाएं प्रदान कराना हमारी प्राथमिकता है। सांसद लल्लू सिंह ने मिल्कीपुर विधानसभा की मलेथु खुर्द, सहिजौना, देवगिरी पलिया, रनापुर, किनौली, परसौली, करमडांडा में चौपाल लगायी।

पढ़ें-अयोध्या: जिला कार्यसमिति की बैठक में बोले सांसद लल्लू सिंह- भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति समर्पित होता है

संबंधित समाचार