अमरनाथ यात्रा पर गए कर्नाटक के लोग सुरक्षित: बोम्मई
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा पर गए राज्य के सभी लोग सुरक्षित हैं। अमरनाथ में बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है। बोम्बई ने संवाददाताओं से कहा, कर्नाटक से अमरनाथ यात्रा पर गए सभी लोग सुरक्षित है। राज्य के लोगों से जुड़ी …
बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को कहा कि अमरनाथ यात्रा पर गए राज्य के सभी लोग सुरक्षित हैं। अमरनाथ में बादल फटने की घटना में मृतकों की संख्या 16 हो गयी है। बोम्बई ने संवाददाताओं से कहा, कर्नाटक से अमरनाथ यात्रा पर गए सभी लोग सुरक्षित है। राज्य के लोगों से जुड़ी घटना की कोई जानकारी हमें नहीं मिली है। हम जम्मू- कश्मीर तथा केंद्र सरकार के संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में कर्नाटक से 100 लोग अमरनाथ यात्रा पर हैं और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, हमने इसके लिए हेल्पलाइन जारी की है। अबतक 15-20 यात्रियों ने मदद के लिए हमसे संपर्क किया है और अपने स्थान की जानकारी दी है। उन्हें वापस लाने के लिए तुरंत बचाव अभियान चलाया गया।
बोम्मई ने कहा कि केंद्र सरकार के अधिकारी, सीमा सशस्त्र बल (बीएसएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बचाव अभियान में जुटी है।उन्होंने कहा, राज्य मुख्य सचिव सीधे केंद्र सरकार के संपर्क में है। जो भी मुश्किल में हैं वे हेल्पलाइन पर संपर्क करें जिससे तुरंत उनकी मदद की जा सके। हेल्पलाइन की जानकारी इस प्रकार है-
एनडीआरएफ: 011-23438252, 011-23438253
कश्मीर डिवीजनल हेल्पलाइन: 0914-2313149
मंदिर बोर्ड हेल्पलाइन: 0194-2313149
कर्नाटक राज्य आपातकाल अभियान केंद्र: 080-1070, 22340676
ये भी पढ़ें- आरएसएस की ताकत होगी अब लगभग दोगुनी: सुनील आंबेकर
