बहराइच: चार बाइकों के साथ तीन चोर गिरफ्तार, नंबर प्लेट बदलकर करते थे बिक्री
बहराइच। रिसिया पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की चार बाइक संग तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शनिवार को रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, एसआई दीपक सिंह, राम मिलन …
बहराइच। रिसिया पुलिस ने गश्त के दौरान चोरी की चार बाइक संग तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में शनिवार को रिसिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने उप निरीक्षक धर्मवीर सिंह, एसआई दीपक सिंह, राम मिलन साहनी और इंद्रेश यादव की टीम गठित की।
पुलिस टीम आलिया बुलबुल चौराहे पर आने जाने वाले लोगों की तलाशी ले रही थी। तभी मुखबिर से बाइक चोरों के होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम थाना क्षेत्र के मोहमदा नाले के पास पहुंची। यहां पर कुछ लोग मौजूद मिले। पुलिस को देखकर सभी भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। उनके पास चोरी की चार बाइक बरामद हुई।
पुलिस सभी को थाने लेकर आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार चोरी की बाइक को सीज कर दिया गया है। जबकि चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि चोरों की पहचान रिसिया नगर के ऋषि भूमि मोहल्ला निवासी संजीव कुमार तिवारी पुत्र राकेश कुमार, अनुज चौहान पुत्र गणेशी लाल और बौंडी थाना क्षेत्र के खैरा बाजार निवासी गुलजार अली पुत्र फजर अली के रूप में हुई है।
नंबर प्लेट बदलकर करते थे बिक्री
थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि चोर बाइक की चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद औने पौने दाम पर बाईकों की बिक्री कर देते थे।
पढ़ें-बलिया: चोरी की बाइक को काटकर पार्ट्स बेचने की योजना बना रहे चार शातिर चोर गिरफ्तार
