काशीपुर: लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक व मोबाइल लूट रहे बदमाशों का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट …

काशीपुर, अमृत विचार। बाइक व मोबाइल लूट रहे बदमाशों का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। विरोध करने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली सिर को छूते हुए निकल गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम कनकपुर निवासी जसवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका भाई अमरीक सिंह 7 जुलाई की रात करीब 10.30 बजे काशीपुर से अपने घर कनकपुर को आ रहा था। इस बीच रास्ते में दो अज्ञात बदमाशों ने अमरीक सिंह को रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्तौल तानते हुये उसकी बाइक और मोबाइल जबरदस्ती छीन लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने अमरीक सिंह पर पिस्तौल से फायर कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। अमरीक सिंह के सिर में गोली लगने से खुली चोट आई है और सिर में 3 टांके लगे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है। स्थानीय लोगों ने बदमाशों को तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे की घोषणा की है।

संबंधित समाचार