रुद्रपुर में संदिग्ध हालत में मिला बहेड़ी के युवक का शव, सिडकुल में करता था नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। संदिग्ध अवस्था में सिडकुल कर्मी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। कमरा खोलकर आसपास के लोगों ने शव के मुंह से खून निकलता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शेरगढ़, बहेड़ी जिला बरेली, यूपी …

रुद्रपुर, अमृत विचार। संदिग्ध अवस्था में सिडकुल कर्मी का शव घर में पड़ा हुआ मिला। कमरा खोलकर आसपास के लोगों ने शव के मुंह से खून निकलता हुआ देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से शेरगढ़, बहेड़ी जिला बरेली, यूपी निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र पाल यहां थाना ट्रांजिट कैंप में आजादनगर में किराये के मकान में रहकर सिडकुल में नौकरी करता था। शनिवार सुबह वह ड्यूटी जाने के लिए कमरे से बाहर नहीं निकला तो मकान मालिक व आसपास के लोगों ने उसके कमरे में जाकर देखा तो वह नीचे मरा पड़ा हुआ था। उसके मुंह से खून आ रहा था। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है युवक यहां अकेला रहता था और उसकी पत्नी शादी के बाद ही छोड़कर चली गई थी।

संबंधित समाचार