रामपुर: नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर में घुसी पिकअप 12 मजदूर घायल, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर मजदूरों से भरी पिकअप आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जाकर घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 12लोग घायल होना बताए गए है। पिकअप पंजाब …

रामपुर/शहजादनगर, अमृत विचार। नेशनल हाइवे पर मजदूरों से भरी पिकअप आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में जाकर घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 12लोग घायल होना बताए गए है। पिकअप पंजाब से मजदूरों को लेकर आ रही बरेली की और जा रहा थी।

हादसा शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित मेघानगला गांव के पास शनिवार सुबह 11 बजे का है। शाहजहांपुर व पीलीभीत जिले के रहने वाले लगभग 27 मजदूर हरियाणा और पंजाब में धान लगाने गए थे। धान लगाकर घर मजदूर पिकअप से वापस लौट रहे थे। रविवार की सुबह 11 बजे पिकअप आगे चल रहीं ट्रैक्टर में पीछे से जाकर घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी। कि हादसा होते ही पिकअप रोड पर पलट गई। ट्रैक्टर के बीच में से दो हिस्से हो गए। हादसा होते ही रोड पर चीख-पुकार मचने लगी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।देखते ही देखते हाइवे पर जाम लगने लगा। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना थाना पुलिस को दे दी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप मालिक अपनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

साथ ही राहगीर व ग्रामीणों की मदद से घायल मनोज गुप्ता, नंदलाल,काली चरण, पीतम, सोमपाल, शिवम, नन्ने, धनपाल, पुष्पेंद्र, मेवाराम समेत ग्यारह लोग के साथ शहजादनगर थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी ट्रैक्टर चालक हरि सिंह को उपचार के लिए दो एंबुलेंस 108 के जरिये उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। साथ ही छतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए। जबकि हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी है।

ये भी पढ़ें:- शरीर सौष्ठव में इफराज खान बने मिस्टर रामपुर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज