गोरखपुर : हर थाने पर एसएसपी ने बनाई नयी व्यवस्था, अब नहीं भटकेंगे फरियादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले हर थाने पर जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें एक उपनिरीक्षक, एक महिला कांस्टेबल, एक पुरुष कांस्टेबल नियुक्त किए गए है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद के समस्त थानों पर जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें …

गोरखपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले हर थाने पर जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया है। इनमें एक उपनिरीक्षक, एक महिला कांस्टेबल, एक पुरुष कांस्टेबल नियुक्त किए गए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि जनपद के समस्त थानों पर जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनमें एक उपनिरीक्षक, एक पुरुष कांस्टेबल, 1 महिला कांस्टेबल टीम के सदस्य होंगे। किसी सदस्य के छुट्टी पर चले जाने पर दूसरा सदस्य या सूचना अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इनकी ड्यूटी दिन भर थाने पर रहेगी, इन्हें किसी अन्य ड्यूटी पर नहीं भेजा जाएगा।

थाने पर आने वाले समस्त प्रार्थना पत्र जन सूचना अधिकारी के पास निस्तारण करने के लिए जाएगा। उन प्रार्थना पत्र को निस्तारित करने की जवाबदेही जन सूचना अधिकारी की होगी, क्योंकि अब किसी भी फरियादी को इधर-उधर किसी के पास चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। उनके थाने पर जन सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हीं के पास जाकर अपनी समस्याओं का प्रार्थना पत्र सौंप कर उन प्रार्थना पत्र के संदर्भ में निस्तारण करने का जवाब मांगे। हर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हर हालत में 3 दिनों के अंदर हो जाना है।

कहीं भी किसी के द्वारा किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी प्रार्थना पत्रों में गंभीर मामला है तो उसमें जवाब लगाकर संबंधित उच्च अधिकारी के पास प्रेषित करें। जिससे उच्च अधिकारी उस प्रार्थना पत्र को निस्तारण करने में अपना अहम योगदान दे कर निस्तारण करने में सहयोग कर सकें और फरियादी को न्याय उचित न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें –अमृत विचार अभियान : नियमों को ठेंगा दिखा रहे हाईवे से सटे स्कूल, एक-दूसरे के सिर ठीकरा फोड़ने में जुटे अधिकारी

संबंधित समाचार