लोहाघाट: भव्य झांकी और कलश यात्रा के साथ देवीधार महोत्सव का आगाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लोहाघाट, अमृत विचार। पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव का पूजा अर्चना और भव्य झांकी के साथ शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ढेक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए झांकी को रवाना किया। उन्होंने महोत्सव आयोजकों को बधाई दी। झांकी …

लोहाघाट, अमृत विचार। पांच दिवसीय देवीधार महोत्सव का पूजा अर्चना और भव्य झांकी के साथ शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ढेक और जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललित मोहन कुंवर ने फीता काटकर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए झांकी को रवाना किया। उन्होंने महोत्सव आयोजकों को बधाई दी।

झांकी देवीधार मंदिर से हनुमान मंदिर, महाकाली मंदिर ब्यानधुरा मंदिर हनुमान मंदिर होते हुए देवीधार पहुंची। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर कलश यात्रा निकाली। सुबह मंदिरों में पंडित प्रकाश पुनेठा ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। झांकी में रायनगर, डेंसली, गोर्खानगर, ईड़ाकोट, भुमलाई, कोयाटी, गल्लागांव, गंगनौला, खतेड़ा, कनेड़ी व लोहाघाट नगर के सैकड़ों महिला पुरूषों ने हिस्सा लिया।

मेले का मुख्य आकर्षक 13 जुलाई को विभिन्न गांवों से निकलने वाली देवी रथ यात्रा होगी। महोत्सव के दौरान रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम एवं बौद्धिक व खेल प्रतियोगिताएं होंगी। मेला समिति अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान संरक्षक पीएस मेहता, सचिव प्रकाश राय, भैरव राय, बलवंत सिंह देउपा, मदन राम, नारायण राम, जर्नादन राय, बाबा भुवन गिरी, भूपेश राय, प्रकाश मेहता, दीपक मंगोला, रिंकू सिंह, करन सिंह आदि मौजूद रहे।

महोत्सव में कल
.. बाल कवि सम्मेलन
.. बालक बालिकाओं की कैरम प्रतियोगिता
.. बालक बालिकाओं की कुर्सी दौड़
.. 14 वर्ष के बालकों की फुटबाल प्रतियोगिता
..बालीवाल प्रतियोगिता

संबंधित समाचार