गोरखपुर में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब देर रात एक सड़क हादसे में दो लागों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकरी के मुताबिक यह सड़क हादसा बरहुआं यादव टोला के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआं …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब देर रात एक सड़क हादसे में दो लागों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकरी के मुताबिक यह सड़क हादसा बरहुआं यादव टोला के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआं यादव टोला के पास बीते शनिवार की देर रात करीब एक बजे के सड़क पर पड़े ईंट के टूकड़ों से टकराकर अचानक बेकाबू हुई कार पलट गई।

इससे कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्‍पताल पहुंचने ही दो युवकों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीसरे घायल युवक को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया।

मृतकों की पहचान गोरखपुर के व्यवसायी प्रमोद अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल और महेश अग्रवाल के पुत्र अभिषेक अग्रवाल के रूप में हुई है। पिपरौली चौकी प्रभारी बैजनाथ बिंद ने बताया कि तीनों युवक गीडा स्थित एक रेस्टोरेंट में पार्टी के बाद घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

संबंधित समाचार