World Games 2022 : अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा का शानदार प्रदर्शन जारी, अब वर्ल्ड गेम्स में जीता कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिर्मिंघम (अमेरिका)। भारत के शीर्ष कम्पाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेख वेनम ने वर्ल्ड गेम्स में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है जो भारत का इन खेलों में अब तक का पहला पदक है। भारतीय टीम ने मेक्सिको की टीम एंड्रिया बेसेरा और मिगुएल बेसेरा को नजदीकी मुकाबले में शनिवार को …

बिर्मिंघम (अमेरिका)। भारत के शीर्ष कम्पाउंड तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेख वेनम ने वर्ल्ड गेम्स में मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया है जो भारत का इन खेलों में अब तक का पहला पदक है। भारतीय टीम ने मेक्सिको की टीम एंड्रिया बेसेरा और मिगुएल बेसेरा को नजदीकी मुकाबले में शनिवार को 157-156 से हराकर कांस्य पदक जीता।

भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में कोलंबिया की जोड़ी से 157-159 से हार गयी थी। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले क्वार्टरफाइनल में न्यूज़ीलैंड को 156-155 से हराया था। व्यक्तिगत स्पर्धा में अभिषेक सेमीफाइनल और कांस्य पदक मुकाबले में हारकर चौथे स्थान पर रहे थे। ज्योति को महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

अभिषेक वर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय तीरंदाजी संघ ने बताया कि यह विश्व खेलों में भारत का पहला पदक है और विश्व कप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका 50 वां पदक। वर्मा अब कंपाउंड तीरंदाजी के सभी चरणों में पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय तीरंदाज हैं। उन्होंने विश्व खेल, विश्व चैम्पियनशिप, विश्व कप फाइनल, विश्व कप, एशियाई खेल, एशियाई चैम्पियनशिप में पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें : IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का दावा- भारत के पास टी20 की बेहद मजबूत टीम

संबंधित समाचार