बलिया : मुख्तार के करीबी बैजनाथ की 1 करोड़ 55 लाख रुपये की सम्पति कुर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया, अमृत विचार। यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत उसके करीबियों पर कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की 1 करोड़ 55 लाख रुपये की अचल संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराकर कुर्क कर दिया गया। कुर्की …

बलिया, अमृत विचार। यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी समेत उसके करीबियों पर कुर्की की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में मऊ जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की 1 करोड़ 55 लाख रुपये की अचल संपत्ति को गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुनादी कराकर कुर्क कर दिया गया। कुर्की की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा की देख-रेख में किया गया।

मुख्तार अंसारी के करीबियों पर जिला प्रशासन द्वारा दिन-प्रतिदिन नकेल जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव पुत्र खुद्दी यादव की गैंगेस्टर एक्ट के तहत अवैध अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया था कि मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की ग्राम सरवां स्थित 70 हेक्टेयर भूमि, जिसकी चौहद्दी पूरब भूमि विद्यालय, पश्चिम सुभावती, उत्तर खेत मंगल व दक्षिण खेत कलीम है, उस जमीन को कुर्क किया जाए। इस जमीन का बाजार मूल्य लगभग एक करोड़ 55 लाख रुपये आंका गया था। बताते चलें बैजनाथ यादव के खिलाफ थाना सराय लखंसी में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें –माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, हर महीने बदले जाएंगे डिप्टी जेलर समेत 15 जेलकर्मी

संबंधित समाचार