नैनीताल में सुबह छाया कोहरा, दोपहर बाद बारिश, ठंड में इजाफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नगर में रोजाना मौसम का मिजाज बदलने लगा है। वीकेंड पर सुबह से ही बादल के साथ-साथ नगर में कोहरा भी छाया रहा। कोहरा छाने से ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने लगी, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद नगर में हल्की बारिश हुई। तल्लीताल …

नैनीताल, अमृत विचार। नगर में रोजाना मौसम का मिजाज बदलने लगा है। वीकेंड पर सुबह से ही बादल के साथ-साथ नगर में कोहरा भी छाया रहा। कोहरा छाने से ठंड में भी बढ़ोत्तरी होने लगी, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। दोपहर बाद नगर में हल्की बारिश हुई।

तल्लीताल से मल्लीताल तक की पहाड़ियों में कोहरा छाया रहा। पर्यटकों ने पंत पार्क में लगी अस्थाई दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी भी की। नगर में सुबह शाम अब ठंड में इजाफा भी होने लगा है। अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

संबंधित समाचार