लखनऊ : खेत की मेड़ काटने पर भाई को फावड़े से काट डाला…सुनकर रूह जाएगी दहल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। नगराम थानाक्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार के साथ दहशत फैल गई। जहां एक शख्स ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट कर मौत की नींद सुला दिया। असल में हत्यारोपी छोटे भाई द्वारा मेड़ काटने से बौखला गया था। बौखलाहट और उतावलेपन में उसने अपने सगे भाई की हत्या कर दी। शोर-शराबा सुनकर …

लखनऊ। नगराम थानाक्षेत्र में उस वक्त चीख-पुकार के साथ दहशत फैल गई। जहां एक शख्स ने अपने छोटे भाई को फावड़े से काट कर मौत की नींद सुला दिया। असल में हत्यारोपी छोटे भाई द्वारा मेड़ काटने से बौखला गया था। बौखलाहट और उतावलेपन में उसने अपने सगे भाई की हत्या कर दी।

शोर-शराबा सुनकर खेत में काम रही मृतक की पत्नी वहां पहुंची। तो हत्यारोपी ने उसे भी नहीं बक्शा और पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को फौरन सीएचसी में भर्ती कराते हुए हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि इस वारदात को अंजाम देन के बाद हत्यारोपी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

मृतक की पत्नी पर भी हमला

बता दें कि नगराग थानाक्षेत्र के नवीनगर गांव में रविवार की सुबह खेत की मेंड काटने को लेकर दो भाईयों के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद बड़े भाई अवधेश वर्मा के सिर पर खून सवार हो गया। गुस्से में आकर उसने छोटे भाई सर्वेश कुमार (30) की पिटाई करते हुए उसे फावड़े से काट डाला। बता दें कि इस मारपीट को होता देख गांव के लोग एकत्र तो हो गए थे, लेकिन किसी ने भी हमलवार को रोकने की कोशिश नहीं की थी। इसी बीच मृतक की पत्नी आरती घटनास्थल पर पहुंच गई।

तब अवधेश ने उसकी भी पिटाई कर दी। जब तक ग्रामीण हत्यारोपी को पकड़ते वह घटनास्थल से भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मदद से महिला को मोहनलालगंज सीएचसी में पहुंचा लेकिन आरती की हालत गंभीर होता देख उसे सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बन्ध में नगराम थाना प्रभारी ने बताया कि आरती ने जेठ व उसके बेटों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से दूर है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: व्यापारी की हत्या को खुदकुशी बताया मगर खुद नहीं बदल पाए धारा

संबंधित समाचार