किंग खान और दबंग खान के पड़ोसी बनेंगे Ranveer Singh, खरीदा 119 करोड़ का आलीशान अपार्टमेंट
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब जल्द ही शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रणवीर ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर के जरिए वो बैंडस्टेंड से अरेबियन सी का सुंदर नजारा देख सकते है। हालांकि अभी ये अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन ही है। …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अब जल्द ही शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं। रणवीर ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक बेहद आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस घर के जरिए वो बैंडस्टेंड से अरेबियन सी का सुंदर नजारा देख सकते है। हालांकि अभी ये अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन ही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने यह घर करीब 119 करोड़ रुपये में खरीदा है। सबसे खास बात ये है कि अपार्टमेंट शाहरुख खान के मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बीच में पड़ता है।
ऐसा बताया जा रहा है कि उनका अपार्टमेंट टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है। रणवीर को इस घर के साथ 19 पार्किंग एरिया अलॉट हुए हैं।
एक्टर ने इस घर को ओह फाइव मीडिया वर्क्स एलएलपी के मीडियम से खरीदा है, जिसमें खुद रणवीर और उनके पापा डायरेक्टर हैं। एक्टर ने इस घर के लिए राजस्व विभाग को 7।13 करोड़ की स्टांप ड्यूटी भी पे की है।
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और सर्कस होने वाली है।
पढ़ें-शिवम नायर की फिल्म में काम करेंगे जॉन अब्राहम, एक्शन से होगी भरपूर
