अयोध्या: लंबित मांगों को लेकर मुखर हुई कोआपरेटिव यूनियन, उठाए मुद्दे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन हाई पावर कमेटी की बैठक में लम्बित मांगों को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के परिसर में हुई बैठक में नवीन बैंकिंग लाइसेन्स प्राप्त 16 जिला सहकारी बैंकों के यूनियन के पदाधिकारी व संरक्षक राजेश्वर सिंह, बैजनाथ चौबे व …

अयोध्या। कोआपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन हाई पावर कमेटी की बैठक में लम्बित मांगों को लेकर नाराजगी जताई गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया गया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के परिसर में हुई बैठक में नवीन बैंकिंग लाइसेन्स प्राप्त 16 जिला सहकारी बैंकों के यूनियन के पदाधिकारी व संरक्षक राजेश्वर सिंह, बैजनाथ चौबे व महेश प्रताप सिंह सम्मिलित हुए। बैठक में 50 जिला सहकारी बैंक के विलयनीकरण, 16 बैंकों के कर्मचारियों को कई दशक से वेतनमान पुनरीक्षण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया।

इसके अलावा आयुक्त व निबंधक द्वारा कर्मचारियों के वेतनमान पुनरीक्षण के 6 माह पश्चात भी जिला सहकारी बैंकों के प्रबंधको द्वारा लागू न किये जाने, जिला सहकारी बैंकों के कम्प्यूटरीकरण, आधुनिकरण के परिपेक्ष्य में मानव संसाधन पर नाबार्ड द्वारा गठित समिति की अनुशांसाओ पर बैंकों द्वारा कार्रवाई न करने का मुद्दा उठाया गया। बैंकों के आधुनिकीकरण के लिए डिजिटल सेवाओं को सहकारी बैंक द्वारा मनमानी व अनियमित रूप से लागू करने, कम्प्यूटराइजेशन चीनी मिलो में बैंकों में की गई अनियमिनिताओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि शीघ्र ही सभी बिंदुओं पर सकारात्मक फैसला नहीं किया जाता है यूनियन आगे की रणनीति पर विचार करेगी। महामंत्री सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यूनियन प्रदेशव्यापी हड़ताल भी कर सकती है। उन्होंने बताया कि कई बार पत्र भेजे जाने के बाद भी शासन उदासीन बैठा है।

पढ़ें-अयोध्या: उल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा, पहले दिन 88 हजार बकरों की कुर्बानी

संबंधित समाचार