हल्द्वानी: 74 ने छोड़ी पैरामेडिकल व नर्सिंग की परीक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वद्यिालय द्वारा अयोजित नर्सिंग व पैरामेडिकल की दो दिन चली प्रवेश परीक्षाओं में 74 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में जीएनएम की प्रवेश परीक्षा में 287 में 16, एमएससी नर्सिंग में 47 में एक, बीएससी नर्सिंग …
हल्द्वानी, अमृत विचार। हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वद्यिालय द्वारा अयोजित नर्सिंग व पैरामेडिकल की दो दिन चली प्रवेश परीक्षाओं में 74 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्र अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में जीएनएम की प्रवेश परीक्षा में 287 में 16,
एमएससी नर्सिंग में 47 में एक, बीएससी नर्सिंग में 47 में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सांयकालीन पाली में एएनएम की प्रवेश परीक्षा में 296 में 25, बीएससी पेरामेडिकल की परीक्षा में 157 में नौ अनुपस्थित, जबकि एमएससी पेरामेडिकल की परीक्षा में एक अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचा। रविवार को बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में 568 में 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा अधीक्षक डा. सीपी भैसोडा, ऑब्जर्वर डा. एएन सिन्हा, डा. हरिशंकर पांडे, ललिता बिष्ट, प्राचार्य हरिमोहन उपाध्याय, डा एबी ओली, डा. दीपक जोशी, नवीन जोशी, मुकेश बेलवाल मौजूद रहें।
