अयोध्या : कंपोजिट विद्यालय में चोरी, अभिलेख फाड़ कर फेंके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली तहसील स्थित कंपोजिट विद्यालय में गजब ढंग से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यहां चोरों ने मिडडे मील के सामान चुराने के साथ साथ स्कूल में रखे अभिलेख फाड़ कर तितर-बितर कर दिए। कमरों में भी अलमारियों को तोड़ कर अभिलेख और किताबें वगैरह फाड़ कर बिखरा दी और …

अयोध्या, अमृत विचार। रुदौली तहसील स्थित कंपोजिट विद्यालय में गजब ढंग से चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यहां चोरों ने मिडडे मील के सामान चुराने के साथ साथ स्कूल में रखे अभिलेख फाड़ कर तितर-बितर कर दिए। कमरों में भी अलमारियों को तोड़ कर अभिलेख और किताबें वगैरह फाड़ कर बिखरा दी और कुर्सी मेज उलट दी। बताया जाता है कि पिछले छह महीने से लगातार स्कूल में चोरियां हो रहीं हैं, लेकिन तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

प्रधानाध्यापक रामपति तिवारी ने रुदौली थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने इस बार भी चोरी का मामला दर्ज नहीं किया है। प्रधानाध्यापक की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक दस जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर विद्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों जिसमें नवीन नामांकन के लिए बच्चों के समस्त अभिलेख, डीबीटी सम्बन्धित अभिलेख चुरा लिया है।

कार्यालय और अन्य कक्षों में रखे अभिलेख और अन्य कागज फाड़ कर पूरे परिसर में फेंक दिए। प्रधानाध्यापक द्वारा चोरी का जो वीडियो बनाया गया है उसमें स्कूल में चोरों का उत्पात साफ झलक रहा है। तहरीर में कहा गया है कि पूर्व में भी विद्यालय में कई बार ताला तोड़कर चोरी हुई, जिसकी रिपोर्ट थाने में की गयी है। पिछले छह महीनों में लगातार अज्ञात लोगों द्वारा चोरी के अनेक प्रयास किये गए। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध कराया जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें –बरेली: जागेश्वर धाम गया था कारोबारी का परिवार, घर में नकदी समेत 32 लाख की चोरी… देखें VIDEO

संबंधित समाचार