आलिया के साथ खुद को प्रोटेक्टेड फील करते हैं रणबीर, कहा- हम खुशनसीब हैं…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ खुद को प्रोटेक्टेड फील करते हैं। रणबीर और आलिया ने इसी साल शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के पांच साल बाद उन्होंने शादी की। रणबीर कपूर ने कहा है …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के साथ खुद को प्रोटेक्टेड फील करते हैं। रणबीर और आलिया ने इसी साल शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के पांच साल बाद उन्होंने शादी की। रणबीर कपूर ने कहा है कि वह आलिया के साथ सेफ और प्रोटेक्टेड फील करते हैं।
रणबीर कपूर ने कहा, “आलिया एकदम मेरी बेस्ट फ्रेंड जैसी हैं। जैसे, हम आपस में बात और हंसी-मजाक करते हैं। साथ ही एक-दूसरे के लिए ईमानदार हैं। मैं बहुत ज्यादा एक्सप्रेसिव नहीं हूं, लेकिन आलिया के साथ मैं सब कुछ शेयर करता हूं और वो इसे समझती भी हैं। ‘आपको अपने दिल में पता होता है, एक फीलिंग होती है कि आप बहुत सेफ और प्रोटेक्टेड फील करते हैं और मुझे लगता है कि आलिया भी ऐसा ही फील करती हैं। हम खुशनसीब हैं कि हमने एक-दूसरे को पा लिया है।

आलिया चाहती थीं शुरुआत से बच्चा
रणबीर बच्चे के बारे में बात करते हुए कहते हैं, ‘जब से मैं और आलिया मिले, तब से हम एक-दूसरे से प्यार करने लगे और तभी से हम दोनों बच्चे के बारे में बात करते थे। मैं हमेशा से बच्चे चाहता था और आलिया भी ऐसा ही चाहती हैं। हम लाइफ का एक नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। मैं इसके लिए बहुत एक्साइटेड हूं और अब ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता हूं।’
यह भी पढ़ें:-बहू आलिया भट्ट ने कुछ खास अंदाज में नीतू कपूर को किया बर्थडे विश, स्टोरी शेयर कर लुटाया प्यार
