कानपुर: कांशीराम अस्पताल में एक साल से खड़ी हैं 53 एम्बुलेंस, सपा बोली- शर्म करो…

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कानपुर। कांशीराम अस्पताल में साल भर खड़ी 53 खस्ताहाल एंबुलेंस की फोटो को सोमवार को सपा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को कोसा। इन एंबुलेंस में से ज्यादातर कबाड़ हो गई हैं। सपा ने अपने ट्वीट में स्वास्थ्य महकमे पर सवाल खड़े किए। सपा ने लिखा, प्रदेश में धूल फांक रही एंबुलेंस सेवा। गरीब जनता …

कानपुर। कांशीराम अस्पताल में साल भर खड़ी 53 खस्ताहाल एंबुलेंस की फोटो को सोमवार को सपा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार को कोसा। इन एंबुलेंस में से ज्यादातर कबाड़ हो गई हैं। सपा ने अपने ट्वीट में स्वास्थ्य महकमे पर सवाल खड़े किए। सपा ने लिखा, प्रदेश में धूल फांक रही एंबुलेंस सेवा। गरीब जनता एंबुलेंस की कमी के कारण जान गंवा रही है और एंबुलेंस खराब खड़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग का नाकारापन उजागर, सरकार बेखबर। शर्म करो निकम्मी भाजपा सरकार।

ट्वीट की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में एंबुलेंस की फाइलें निकलवाई जा रही है। सपा के ट्वीट को 190 लोग रीट्वीट कर चुके हैं। सपा का निशाना उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक पर है। कांशीराम अस्पताल में खड़ी की गई ज्यादातर गाड़ियों में छोटी-मोटी खराबी थी। बजट न होने के से इन्हें सीएमओ ऑफिस में खड़ा कराया गया था। साल भर बाद भी अधिकारियों ने गाड़ियों की सुध नहीं ली। आलम यह कि चोरों ने गाड़ियों के टायर, बैटरी, रेडिएटर और अन्य सामान गायब कर दिए। शहर की आबादी करीब 55 लाख है। इतनी आबादी पर शहर में सिर्फ 81 एंबुलेंस तैनात की गई है। कई मरीजों की मौत एम्बुलेंस का इंतजार करते हुए ही हो गई।

मैंने अभी ही ऑफिस ज्वाइन किया है, खराब एंबुलेंस मामले की जानकारी की जाएगी। जांच कराकर सुनिश्चित किया जाएगा कि एम्बुलेंस की वजह से मरीजों को दिक्कत न हो। कोई दोषी मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी…डॉ. आलोक रंजन, सीएमओ।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : डिवाइडर से टकराई एम्बुलेंस, 5 ज़ख्मी

संबंधित समाचार