बरेली: सैलानी रोड पर फायरिंग के बाद मची भगदड़, कई लोग हुए घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सैलानी रोड पर सोमवार रात फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि डर के कारण पुलिस के सामने अपना मुंह नहीं खोल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना शहर निवासी कुछ लोगों से खिजर खां के मामा की रंजिश थी। खिजर अपने मामा की मदद कर …

बरेलीअमृत विचार। सैलानी रोड पर सोमवार रात फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। हालांकि डर के कारण पुलिस के सामने अपना मुंह नहीं खोल सके। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुराना शहर निवासी कुछ लोगों से खिजर खां के मामा की रंजिश थी। खिजर अपने मामा की मदद कर रहे थे। इससे पुराना शहर के लोग खिजर खां से रंजिश मानने लगे।

सोमवार को रात 9 बजे के करीब खिजर खां अपने मामा के यहां से वापस अपने घर ख्वाजा कुतुब खां जा रहे थे। इसी दौरान आजाद इंटर कॉलेज के पीछे कैथ के पेड़ के पास पहले से घात लगाए 5-6 लोगों ने खिजर को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर दुकानों और आसपास जा रहे लोगों में भगदड़ मच गई। हर कोई जान बचाने की कोशिश करने लगा। सूफी टोला निवासी आश ने बताया कि वह अपने मामा की मिठाई की दुकान पर बैठे थे। जब तक वह भागते तब तक उनके सिर में दायीं ओर छर्रे लग गए।

वहीं रास्ते से गुजर रहे नईम अहमद निवासी रबड़ी टोला की पीठ भी छलनी हो गई। इसी दौरान वहां पर मौजूद काजी टोला के आमिर की दाहिनी आंख में छर्रे लग गए। इससे आमिर वहीं गिर गए। खिजर खां की पीठ में भी छर्रे लगे हैं। फायरिंग के बाद सैलानी रोड पर सन्नाटा छा गया। गोलियों से घायल हुए लोगों के अलावा कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। फायरिंग की आवाज से लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए।

15 मिनट तक दागते रहे गोलियां, कहां गई पुलिस
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस की सख्ती अपराधियों के लिए न के बराबर है। लोगों ने घटना पर रोष जताते हुए कहा कि हमलावर करीब 15 मिनट तक कई राउंड गोलियां दागते रहे। स्थानीय लोगों ने कहा कि गनीमत रही कि गैर समुदाय के किसी व्यक्ति के गोली नहीं लगी, नहीं तो माहौल बिगड़ सकता था। लोगों ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करे। यदि पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तो वे लोग मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।

अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। हालांकि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उन लोगों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।– नीरज मलिक, इंस्पेक्टर बारादरी

ये भी पढ़ें- बरेली: बगैर मान्यता के चल रहे कई निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता