भारी बारिश का तांडव जारी, पुणे में आवासीय ढांचे का हिस्सा गिरा, चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में भारी बारिश के बाद एक जीर्ण-शीर्ण आवासीय ढांचे का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। दमकल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे के नाना पेठ इलाके में सोमवार करीब आधी रात को आवासीय …

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर में भारी बारिश के बाद एक जीर्ण-शीर्ण आवासीय ढांचे का एक हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। दमकल अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुणे के नाना पेठ इलाके में सोमवार करीब आधी रात को आवासीय ढांचा ‘वाड़ा’ ढह गया। इस वाड़ा में छोटे छोटे कमरों वाले कुछ मकान थे। दमकल विभाग के कर्मियों ने बताया कि आधी रात को एक फोन आया और वाड़ा ढहने तथा उसके मलबे में चार लोगों के दब जाने की सूचना दी गई।

एक अधिकारी ने बताया कि कर्मियों ने मौके पर पहुंच चारों लोगों को बचाया। घायलों में से दो की हालत नाजुक है और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने इससे पहले 478 वाड़ों को नोटिस जारी किया था, जो खतरनाक स्थिति में हैं। पीएमसी इनमें से 28 को गिरा चुका है। पुणे में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है।

यह भी पढ़ें- देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन, महाराष्ट्र में 83 और गुजरात में 63 की मौत, MP के हालात खराब

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता