असदुद्दीन ओवैसी के लिये यूपी से बुरी खबर!… AIMIM के 100 से अधिक कार्यकर्ता देंगे सामूहिक इस्तीफा, जानें वजह
प्रयागराज। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए यूपी में बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि प्रयागराज में उनकी पार्टी एआईएमआईएम के करीब 250 कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के ढाई सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शाह आलम के समर्थन में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया …
प्रयागराज। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के लिए यूपी में बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है, क्योंकि प्रयागराज में उनकी पार्टी एआईएमआईएम के करीब 250 कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफा देने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी के ढाई सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शाह आलम के समर्थन में पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है। उनका आरोप है कि प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। ऐसे में आज जिला महासचिव फैसल वारसी की अगुवाई 250 रेजिग्नेशन पड़ने वाले हैं।
दरसअल बीते 10 जून को प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा में कई पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा होने पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा कोई दखल नहीं दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है, जिसकी वजह से आज ये सभी सामूहिक इस्तीफा देंगे। हालांकि, नाराज नेताओं को कुछ बड़े नेता मनाने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें:-कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप, असदुद्दीन ओवैसी दी सफाई, जानें क्या कहा?
