करीना कपूर के लिए शाही खाना बनाते नजर आए सैफ अली खान, देखें फोटो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के लिये शेफ बन गये हैं और उन्होंने किचन में शाही खाना बनाया है। सैफ अली खान इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Alexandra Galligan (@galliganalexandra) करीना कपूर खान की दोस्त अलेक्जेंड्रा गैलिगन …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर के लिये शेफ बन गये हैं और उन्होंने किचन में शाही खाना बनाया है। सैफ अली खान इन दिनों खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

करीना कपूर खान की दोस्त अलेक्जेंड्रा गैलिगन ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें सैफ किचन में कुकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं करीना अपने दोस्तों के साथ घूमती हुई नजर आ रही हैं।

अलेक्जेंड्रा गैलिगन ने सैफ की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘परफेक्ट संडे शेफ अली खान के साथ, जो किचन में हमारे लिए तूफान बना रहे हैं।’ इसके अलावा एक फोटो में करीना और सैफ अपने कुछ और दोस्तों के साथ डाइनिंग टेबल पर दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें-सैफ अली खान ने पूरा किया विक्रम वेधा की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल

संबंधित समाचार