रामपुर : दो बाइकों की भिड़ंत, कैंटर के पहिए के नीचे दबकर कारपेंटर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में एक बाइक अनियंत्रित होकर एक कैंटर सामने आ गई। जहां कैंटर के पहिए के नीचे दबकर कारपेंटर की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने …

बिलासपुर (रामपुर),अमृत विचार। हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में एक बाइक अनियंत्रित होकर एक कैंटर सामने आ गई। जहां कैंटर के पहिए के नीचे दबकर कारपेंटर की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे में जान गंवाने वाला कारपेंटर केमरी थाना क्षेत्र के भटपुरा तारन गांव का रहने वाला 40 वर्षीय मोहम्मद अहमद बताया जा रहा हैं। हादसे के समय वह अपने घर से बिलासपुर नगर की ओर  रहा था।

घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को भी अपने कब्जे ले लिया। वही आरोपी कैंटर चालक हादसे के बाद मौका पाकर फरार हो गया। रॉन्ग साईड चलने पर हुआ हादसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीरो प्वाइंट पर कंपनी द्वारा एक साईड को बंद करा दिया गया है। वहीं लोगों का कहना है कि मंडी के सामने सर्विसलेन बनवाने की मांग कर रहे है,इसको लेकर व्यापारियों ने तमाम बार प्रदर्शन कर लिखित में प्रार्थना पत्र दिया परन्तु अभी तक कोई सुनवाई नही हुई। उन्होंने बाइपास की दोनों लाईने चालू कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

संबंधित समाचार