Sultanpur : सात वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दोस्तपुर कस्बे में पैदल मार्च के दौरान पीड़ित के परिवारजनों ने एसपी से शिकायत की तो उन्होंने तुरंत केस दर्ज कराया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेश बर्मा पुलिस बल के साथ शांति सुरक्षा व कानून …

सुलतानपुर। एक सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दोस्तपुर कस्बे में पैदल मार्च के दौरान पीड़ित के परिवारजनों ने एसपी से शिकायत की तो उन्होंने तुरंत केस दर्ज कराया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सोमेश बर्मा पुलिस बल के साथ शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर रहे थे। इसी दौरान एक सात साल की मासूम अपने परिवारजन के साथ उपस्थित हुई और दुराचार का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

एसपी के आदेश पर दोस्तपुर थाने पर तत्काल रेप, पक्सो जैसे गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने बताया की अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

पढ़ें-बरेली: ठोकर लगने से साइकिल लेकर गिरा छात्र, गले में घुसा नुकीला बांस

संबंधित समाचार