जान्हवी कपूर ने ‘गुड लक जेरी’ के लिए सीखी बिहारी भाषा, ली स्पेशल ट्रेनिंग
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी के लिये बिहारी बोली सीखी है। जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस फिल्म गुड लक जेरी के लिये बिहारी बोली सीखी है। View this post on Instagram A post shared by …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी के लिये बिहारी बोली सीखी है। जान्हवी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुड लक जेरी को लेकर काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस फिल्म गुड लक जेरी के लिये बिहारी बोली सीखी है।
जान्हवी ने इस फिल्म में भारत के एक छोटे से शहर की एक साधारण लड़की जैरी की भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया, मैंने बिहारी बोली सीखने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण लिया। हमारे पास गणेश सर और मिस्टर विनोद नाम के कुछ कोच थे। हमने एक कार्यशाला में भाग लिया। पूरी प्रक्रिया में बहुत मजा आया।
सिद्धार्थ सेन निर्देशित गुड लक जेरी थ्रिलर फिल्म है। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित तमिल फिल्म कोलामावू कोकिला का रीमेक है। फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
पढ़ें-KL Rahul की दुल्हन बनने को लेकर Athiya Shetty ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब
