मुरादाबाद : सड़क हादसे में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में कार में सवार होकर लुधियाना काम पर लौट रहे मामा भांजे की कार सड़क पर खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई। जबकि उसके तीन मामा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में कार में सवार होकर लुधियाना काम पर लौट रहे मामा भांजे की कार सड़क पर खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में भांजे की मौत हो गई। जबकि उसके तीन मामा घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिलासपुर में हमीदाबाद निवासी आकाश 20 लुधियाना में मजदूरी करता था। आकाश के परिवार में पिता सहित माता सरस्वती, बड़ा भाई संजय और छोटा भाई शिवम है। संजय ने बताया की आकाश तीन दिन पहले घर आया था। मंगलवार को वह अपने मामा कैमरी थाना क्षेत्र स्वार खुर्द निवासी श्याम सिंह , रवि सिंह और एक और अन्य मामा के साथ लुधियाना काम पर लौट रहा था। उसके तीन मामा सहित वह लुधियाना में करीब तीन साल से काम कर रहे हैं।इसी दौरान लौटते समय मूंढापांडे थाना क्षेत्र में जीरो प्वाइंट पर इनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े डंपर में घुस गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। वहीं चिकित्सकों ने घायलों की हालत बिगड़ते देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने घायलों को कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : प्रदेश के हर जिले में बनेंगी दो-दो हाईटेक नर्सरियां
