अयोध्या: हैरिंग्टनगंज धमाका कांड में तीन और गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हैरिंग्टनगंज बारूदी धमाका कांड में हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते 7 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी …

अयोध्या। इनायतनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित हैरिंग्टनगंज बारूदी धमाका कांड में हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी व दो सिपाहियों के लाइन हाजिर किए जाने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बीते 7 जुलाई की रात लगभग 10 बजे हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुए जबरदस्त धमाके से हैरिंग्टनगज क्षेत्र दहल उठा था। इसमें सेमरा निवासी रहमतुल्ला का लगभग 300 वर्गफीट का मकान जमींदोज हो गया था। हादसे में रहमतुल्ला का 30 वर्षीय बेटा इमरान भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। रहमतुल्ला को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इनायतनगर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि इनायतनगर पुलिस टीम ने बुधवार को हैरिंग्टनगंज बाजार के चिखड़ी मोड़ से मोहम्मद इसरार व मोहम्मद इस्लाम पुत्रगण रहमतुल्ला निवासी ग्राम सेमरा हैरिंग्टनगंज व शबनम पत्नी मोहम्मद इबरार को गिरफ्तार किया है। मामले में चौकी हैरिंग्टनगंज के प्रभारी व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर भी किया जा चुका है।

पढ़ें-राशन कार्ड के लिए NO टेंशन, ऐसे करें अप्लाई, 10 दिनों के भीतर पहुंचेगा घर

संबंधित समाचार