हल्द्वानी: किलपुरा के जंगलों में मिला हाथी का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन के जंगलों में एक हाथी का शव बरामद हुआ है। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। तराई पूर्वी वन डिवीजन के गश्ती दल ने बुधवार की सुबह किलपुरा वन रेंज में एक हाथी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। तराई पूर्वी वन डिवीजन के जंगलों में एक हाथी का शव बरामद हुआ है। हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद हाथी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

तराई पूर्वी वन डिवीजन के गश्ती दल ने बुधवार की सुबह किलपुरा वन रेंज में एक हाथी का शव मिला। गश्ती दल ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना पर पशु चिकित्सकों डॉ. आयुष उनियाल व डॉ. हिमांशु पांगती के नेतृत्व टीम मौके पर पहुंच गई।

वन अधिकारियों के अनुसार, हाथी की उम्र तकरीबन 15 वर्ष थी। हाथी की छाती पर रगड़ के निशान थे इसके अलावा जहां शव मिला था वहां आसपास के पेड़ों पर रगड़ के निशान हैं इसलिए आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष में हाथी की मौत हुई। फिलहाल हाथी का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा। बिसरा को जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है।

तराई पूर्वी वन डिवीजन के डीएफओ संदीप कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी का शव पोस्टमार्टम के बाद दफना दिया गया है। बिसरा जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा जा रहा है।

 

संबंधित समाचार