हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर ओवरटेक के प्रयास में गई जान
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। जानकारी के अनुसार …
रुद्रपुर, अमृत विचार। हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय साजिद अली निवासी नौगमा थाना शहजादनगर, जिला रामपुर, यूपी अपने भाई वाजिद अली के साथ फेरी का काम करता है। बुधवार सुबह वह घर से हल्द्वानी काम के लिए निकला था। बताया जा रहा कि जब वह पंतनगर थानांतर्गत टांडा क्षेत्र में पहुंचा तो ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से टकरा गया, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
कार सवार महिला ने दोनों को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद साजिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि वाजिद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद एसटीएच, हल्द्वानी रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी। जिससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
