सितारगंज: अपहरण करने की साजिश का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सितारगंज, अमृत विचार। चिंति मझरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर उसके बेटे को अगवा करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। जिसकी सूचना उन्हें उनके एक रिश्तेदार ने दी हैं। व्यक्ति ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।चिंति मझरा वार्ड नंबर एक निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को दी …

सितारगंज, अमृत विचार। चिंति मझरा निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर उसके बेटे को अगवा करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। जिसकी सूचना उन्हें उनके एक रिश्तेदार ने दी हैं।

व्यक्ति ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।चिंति मझरा वार्ड नंबर एक निवासी मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि कुछ लोग उसके बेटे का अपहरण करने का षड्यंत्र रच रहे हैं।

जिसकी सूचना उन्हें उनके एक रिश्ते के भांजे ने दी। भांजे को यह जानकारी उसके एक परिचित से मिली। तहरीर में कहा कि ग्राम पंढरी एवं वार्ड संख्या 3 निवासी दो व्यक्ति द्वारा उसके बेटे को अगवा करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। मोहम्मद आसिफ ने पुलिस को नामजद तहरीर सौपते हुए कार्यवाही की मांग की।

संबंधित समाचार