लखनऊ : संविदा पर नौकरी देने के नाम पर हड़पे पचास हजार रुपये…जानें आगे
लखनऊ । राजधानी के पीजीआई कोतवाली में एक युवक ने संविदाकर्मी की नौकरी दिलवाने वाले जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि जालसाज ने नियुक्ति दिलाने झांसा देते हुए उससे पचास हजार रुपये हड़प लिए है। बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के बालागंज निवासी आशुतोष निजी संस्थान में कार्यरत हैं। …
लखनऊ । राजधानी के पीजीआई कोतवाली में एक युवक ने संविदाकर्मी की नौकरी दिलवाने वाले जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि जालसाज ने नियुक्ति दिलाने झांसा देते हुए उससे पचास हजार रुपये हड़प लिए है।
बता दें कि ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के बालागंज निवासी आशुतोष निजी संस्थान में कार्यरत हैं। पीड़ित के मुताबिक, कामकाज के सिलसिले में उसे अक्सर पीजीआई व उसके आसपास क्षेत्रों में जाना पड़ता है। वृंदावन कॉलोनी स्थित मामा चौराहे पर एक चाय का होटल है। इस होटल पर उसकी मुलाकात रायबरेली जनपद के गुरुबख्शगंज निवासी अंकुश शुक्ला से हुई।
पीड़ित ने बताया कि जालसाज अक्सर कॉल पर लोगों से नौकरी के सिलसिले में बातचीत करता था। बताया कि वह भी जालसाज के बिछाए जाल में फंस गया। इस दौरान पीड़ित ने पत्नी को संविदाकर्मी की नौकरी दिलाने का बात कही। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी को नौकरी दिलवाने के एवज में जालसाज ने 50 हजार रुपये की मांग की थी।
बहकावे में फंसकर पीड़ित ने तीन किस्तों में जालसाज को रुपयो दिया था। रुपये मिलने के बाद जालसाज ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया था और वह होटल पर भी नहीं आता था। ठगे जाने पर पीड़ित ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी कई लोगों से संविदा के आधार पर नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए रुपये हड़प चुका है।
इस सम्बन्ध में पीजीआई थाना प्रभारी कुलदीप दुबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही जालसाज की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : बेरोजगारों करता था ऐसे ठगी, गिरफ्त में आया जालसाज…जानें कौन है यह
