बरेली: फिनिक्स मॉल के पास युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। फिनिक्स मॉल में खरीदारी करने गई युवती को अकेला देखकर शोहदा उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी के जोगी नवादा की रहने वाली युवती के मुताबिक वह मंगलवार को फिनिक्स मॉल में गई थी। रात 8 बजे …
बरेली, अमृत विचार। फिनिक्स मॉल में खरीदारी करने गई युवती को अकेला देखकर शोहदा उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी के जोगी नवादा की रहने वाली युवती के मुताबिक वह मंगलवार को फिनिक्स मॉल में गई थी।
रात 8 बजे के लगभग उसे मॉल के पास में एक शोहदा परेशान करने लगा। यह देखकर उसने पास में खड़ी महिला सुरक्षा हेतु विशेष दल से मामले की शिकायत की। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी का नाम हसन है और वह सैदपुर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें- बरेली: जंक्शन पर बिलखता हुआ मिला दो साल का मासूम, परिजनों की तलाश जारी
