आज का राशिफल। 14 जुलाई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज मनपसंद भोजन का आनंद उठायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। घुटनों और कूल्हों में परेशानी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान बनाये रखें। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वृष आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से नुकसान उठाना पड़ …

मेष

आज मनपसंद भोजन का आनंद उठायेंगे। लम्बी दूरी की यात्रा हो सकती है। कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। घुटनों और कूल्हों में परेशानी हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान बनाये रखें। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपने व्यवहार में परिवर्तन लाना पड़ेगा। जीवनसाथी की इच्छाओं और भावनाओं का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन

आज नव दंपति फैमिली प्लानिंग कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाह रहे हैं तो उसके लिए स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। आपके विचारों में रचनात्मकता रहेगी। साझेदारी वाले व्यापार में आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है।

कर्क

आज कारोबार की गति थोड़ी धीमी रहेगी। लेकिन फिर भी आपको सार्थक लाभ हो जायेगा। साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। करियर में बदलाव को लेकर गम्भीर हो सकते हैं। आत्मविश्वास में कुछ कमी महसूस होगी।

सिंह

आज परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। अनावश्यक कार्यों में आप धन बर्बाद कर सकते हैं। काम के तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने निर्णयों को दूसरों के ऊपर न थोपें। संतान अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे।

कन्या

अाज बेरोजगार लोग नया व्यापार शुरू करने का विचार बनायेंगे। आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी। अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर सकते हैं। पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम शुरू करना विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

तुला

आज धन के लेन-देन में विशेष सावधानी रखें। नौकरी में आपका प्रदर्शन औसत रहेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपको व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों से सीखने की आदत विकसित करें।

वृश्चिक

आज उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। लंबित कानूनी मामले आपके पक्ष में हल हो सकते हैं। आपके पास समय की काफी उपलब्धता रहेगी। किसी पर अन्धविश्वास न करें। सहकर्मी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा मजबूत होगा। आप कुछ नया और रचनात्मक करने की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी आपको हर मुद्दे पर समर्थन देगा। किसी बड़े प्रभावी व्यक्ति से आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। राजनीतिक मुद्दों में आप रुचि लेंगे।

मकर

आज घर में धन को लेकर किचकिच हो सकती है। अपने प्रयासों को किसी से व्यक्त न करें। कुछ समय आत्ममूल्यांकन के लिए अवश्य निकालें। छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें। भ्रामक विज्ञापनों के जाल में फंसने से बचें।

कुंभ

आज कारोबारी लोगों को बिजनेस टूर पर जाना पड़ सकता है। आपकी सलाह से लोग प्रभावित रहेंगे। पुरानी किसी योजना के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। विवादास्पद मामलों में छुटकारा मिलेगा।

मीन

आज कार्यक्षेत्र की बाधा दूर हो सकती है। धीरे-धीरे पेन्डिंग कार्यों को निपटाने के लिए काफी अच्छा समय है। अपनी उपलब्धियों से सन्तुष्ट रहेंगे। हर मुद्दे पर लाभ-हानि देखने से बचें। परिजनों की आवश्यकताओं का खास ध्यान रखें।