Sawan 2022: सीएम योगी करेंगे मानसरोवर मंदिर का लोकार्पण, करोड़ों रुपये में हुआ है सुंदरीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। सीएम योगी सावन के पहले दिन गोरखपुर वासियों को मानसरोवर मंदिर और रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के बाद धार्मिक और परम्‍परा के संवाहक धरोहर को गिफ्ट देने जा रहे हैं। गुरुवार को वे गोरखपुर के मानसरोवर शिव मंदिर और रामलीला मैदान की सौंदर्यीकरण का कार्य का लोकार्पण करेंगे। मानसरोवर शिव मंदिर को संवारने में …

गोरखपुर। सीएम योगी सावन के पहले दिन गोरखपुर वासियों को मानसरोवर मंदिर और रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण के बाद धार्मिक और परम्‍परा के संवाहक धरोहर को गिफ्ट देने जा रहे हैं। गुरुवार को वे गोरखपुर के मानसरोवर शिव मंदिर और रामलीला मैदान की सौंदर्यीकरण का कार्य का लोकार्पण करेंगे। मानसरोवर शिव मंदिर को संवारने में 6।01 करोड़ रुपये और रामलीला मैदान को संवारने में 1।64 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप धार्मिक स्थलों और परंपरा के संवाहक धरोहरों के विकास को पंख लग गए हैं। ऐसे स्थल नए स्वरूप में अपनी ऐतिहासिक प्रासंगिकता को न केवल अक्षुण्ण रखे हुए हैं बल्कि इनके जीर्णोद्धार के बाद आस्था और परंपरा का और सम्मान बढ़ा है।

मंदिर परिसर में मल्टीपरपज हॉल, प्रसाधन, 50 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा, दो टूरिस्ट शेल्टर, परिसर स्थित सरोवर पर रेड स्टोन रेलिंग, हवन कुंड, रेड स्टोन पाथ-वे, उद्यान, महिला-पुरुष और दिव्यांगजन के लिए टॉयलेट ब्लॉक, पार्किंग, बाउंड्री वाल का निर्माण, लैंडस्कैपिंग, प्रवेश द्वार, पार्किंग के निर्माण के साथ ही सोलर पैनल और विक्टोरिया और गार्डन लाइट लगाए गए हैं।

वहीं रामलीला मैदान में मंच, ग्रीन रूम, बाउंड्रीवाल, टॉयलेट ब्लॉक, उद्यान, दो प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही लैंडस्कैपिंग भी कराई गई है। यहां पर डॉ। बीआर अंबेडकर की प्रतिमा स्थल का सौंदर्यीकरण भी कराया गया है।

पढ़ें-होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों को बचाया गया

संबंधित समाचार