Britain PM Race : ब्रिटिश पीएम बनने के और करीब पहुंचे ऋषि सुनक, पहले राउंड में सबसे आगे
लंदन। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव में भारतवंशी ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हो गई है। चुनाव के पहले राउंड में ऋषि सुनक ने शानदार बढ़त बनाई है, जिसके बाद वो ब्रिटिश पीएम पद के प्रबल दावेदार हो गए हैं। बुधवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए पहले दौर का मतदान …
लंदन। ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए चुनाव में भारतवंशी ऋषि सुनक की दावेदारी और मजबूत हो गई है। चुनाव के पहले राउंड में ऋषि सुनक ने शानदार बढ़त बनाई है, जिसके बाद वो ब्रिटिश पीएम पद के प्रबल दावेदार हो गए हैं। बुधवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए पहले दौर का मतदान हुआ। एलिमिनिशेन राउंड की वोटिंग में ऋषि सुनक को 25 फीसदी यानी कि 88 वोट मिले हैं और वे टॉप पर हैं। दूसरे नंबर पर पेन्नी मॉर्डान्ट हैं जिन्हें 19 फीसदी यानी कि 67 वोट मिले हैं। लिज ट्रॉस को 14 फीसदी मतलब 50 वोट मिले हैं।
केमी बेडेनोक को 11 फीसदी यानी कि 40 वोट मिले हैं, टॉम टुजैन्ट 37 वोट लेकर 5वें नंबर पर हैं। जबकि भारतीय मूल की सुएला ब्रेवरमैन 9 फीसदी वोट लेकर छठे नंबर पर हैं। उन्हें 32 वोट मिले हैं। एलिमिनेशन राउंड में दो उम्मीदवार नधीम जहावी और जर्मी हंट क्रमश: सात और पांच फीसदी वोट लाकर बाहर हो गए हैं।
आठ में से दो उम्मीदवार हुए बाहर
ब्रिटेन का पीएम बनने की रेस में कुल आठ नाम शामिल थे। इनमें से दो अब बाहर हो गये हैं। ये दो नाम चांसलर नधीम जहावी और पूर्व कैबिनेट मंत्री जर्मी हंट का है। अब इस रेस में सुएला ब्रेवरमैन, ऋषि सुनक, लिज ट्रास, ,पेन्नी मॉर्डान्ट, केमी बेडेनोक और टॉम टुजैन्ट बचे हैं।

नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषि सुनक
ऋषि सुनक इंफोसिस के सह संस्थापक और दिग्गज कारोबारी नारायण मूर्ति के दामाद हैं। ऋषि और अक्षता की दो बेटियां हैं, जिनके नाम कृष्णा और अनुष्का हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। 42 साल के सुनक को फरवरी 2020 में बोरिस जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था।
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में हिंदू लड़की का अपहरण कर जबरन कराया इस्लाम कबूल, परिजन ने पूर्व राष्ट्रपति से मांगी मदद
