बाराबंकी: गैंगमैन की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, ठप रहा अयोध्या-लखनऊ रेल मार्ग पर यातायात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गैंगमैन की सूझबूझ से बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाराबंकी अयोध्या रेल मार्ग पर रेल पटरी टूटी मिली। गैंग मैंने इसकी सूचना तत्काल रेल पथ निरीक्षक को दी। रेल पथ निरीक्षक ने जैसे ही स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गईं। रेल पटरी को …

बाराबंकी। गैंगमैन की सूझबूझ से बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाराबंकी अयोध्या रेल मार्ग पर रेल पटरी टूटी मिली। गैंग मैंने इसकी सूचना तत्काल रेल पथ निरीक्षक को दी। रेल पथ निरीक्षक ने जैसे ही स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। इस मार्ग पर चलने वाली सभी ट्रेनें रोक दी गईं। रेल पटरी को ठीक करने में लगभग 55 मिनट का समय लगा तब तक अयोध्या रेल मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा।

गैंगमैन की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने रेल पथ निरीक्षक को सूचना दी। करीब 55 मिनट बाद रेल पटरी दुरूस्त की गई। इस दौरान रेल यातायात प्रभावित रहा। सद्भावना एक्सप्रेस आधा घंटे तक खड़ी रही।

लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग का रूटीन निरीक्षण कर रहा

गैंगमैन गुरुवार को लखनऊ अयोध्या रेल मार्ग का रूटीन निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान उसे सफदरगंज रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे स्टेशन की तरफ वाली लूप लाइन की पटरी सुबह 7:00 बजे टूटी मिली। गैंगमैन ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने तत्काल रेलवे प्रशासन व रेल पथ निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर सक्रिय हुए रेलवे प्रशासन ने एक टीम सफदरगंज रेलवे स्टेशन भेजी। पटरी की मरम्मत शुरू की गई और इस दौरान इस लाइन से रेल यातायात बंद कर दिया गया है। इसी दौरान बाराबंकी की ओर से सद्भावना एक्सप्रेस आ रही थी जिसे 7:25 पर रसौली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया।

इस दौरान पटरी की मरम्मत का कार्य चलता रहा और 7:55 पर पटरी की मरम्मत पूरी हुई। तब तक सद्भावना एक्सप्रेस रसौली में ही रुकी रही। भीषण गर्मी में सैकड़ों यात्री ट्रेन से बाहर निकल कर परेशान होकर भटकते रहे। आशंका जाहिर की जा रही है कि टूटी रेलवे पटरी से कई ट्रेनें गुजर गई होंगी। सफदरगंज रेलवे स्टेशन के अधीक्षक भरत भूषण ने बताया कि करीब 55 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। रेल पटरी ठीक कर देने के बाद रेल यातायात फिर से शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें-कैब ड्राइवर्स की मनमानी पर सख्ती, अब बेवजह कैब कैंसिल करना पड़ेगा भारी

संबंधित समाचार