नाइजीरिया में आंधी ने बरपाया कहर, छह लोगों की मौत, 65 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में आंधी-तूफान के कारण आई आपदा में छह लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिगावा स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख युसूफ सानी ने एक बयान में कहा कि तूफान ने मंगलवार को राज्य के …

लागोस। नाइजीरिया के उत्तरी राज्य जिगावा में आंधी-तूफान के कारण आई आपदा में छह लोगों की मौत हो गई और 65 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिगावा स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रमुख युसूफ सानी ने एक बयान में कहा कि तूफान ने मंगलवार को राज्य के काफिनहौसा स्थानीय सरकारी क्षेत्र में कहर बरपाया और कई घरों को नष्ट कर दिया।

सानी ने कहा, “छह लोगों की जान चली गई और आपदा में घायल हुए 65 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। “उन्होंने कहा कि एजेंसी आपदा से हुए नुकसान का पता लगाने के लिए नुकसान का आकलन करने की कवायद कर रही है।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान-IMF ने 1.17 अरब डॉलर के ऋण की किश्त जारी करने के लिए स्टाफ स्तर पर किया समझौता

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज